, ,

टुंडी में रक्षाबंधन पूर्व उत्सव की धूम, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

JP Bharat Shareटुंडी। स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर में रक्षाबंधन पूर्व उत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा चतुर्थ से दशम तक की छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं को छह समूहों में बांटा गया था। इसमें कुंती समूह…

JP Bharat Share

टुंडी। स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, रतनपुर में रक्षाबंधन पूर्व उत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा चतुर्थ से दशम तक की छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में छात्राओं को छह समूहों में बांटा गया था। इसमें कुंती समूह ने सर्वाधिक 18 अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं अहिल्या समूह को 15 अंक, अनसूया को 12 अंक, द्रोपदी को 10 अंक, मंदोदरी को 8 अंक और तारा समूह को 7 अंक मिले।

छात्राओं के प्रदर्शन की विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शरत दुदानी और सदस्य विक्रांत उपाध्याय ने सराहना की। उन्होंने छात्राओं को आगे भी इसी तरह उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनादि चंद्र मंडल, आचार्या पूनम कुमारी, जया तिवारी और प्रवीण सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने छात्राओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर टुंडी के बीडीओ विशाल पाण्डेय को भी स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी। छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। रक्षाबंधन पूर्व उत्सव के जरिए छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व को समझने का अवसर भी मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports