,

धनबाद:यूजीसी कानून वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग, 1 सितंबर को धनबाद में निकलेगा विशाल जुलूस

JP Bharat Shareधनबाद: राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के आवास पर बुधवार को स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों और नेताओं की बैठक हुई। बैठक में यूजीसी कानून को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय…

JP Bharat Share

धनबाद: राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के आवास पर बुधवार को स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों और नेताओं की बैठक हुई। बैठक में यूजीसी कानून को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर को जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की भी बात कही गई।

राजपूत विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने समाज के ऐतिहासिक योगदान और बलिदान का उल्लेख करते हुए अपनी बात रखी। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने प्रस्तावित यूजीसी कानून को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य पर असर पड़ सकता है।

बैठक में आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी नेताओं ने अपनी राय रखी। वक्ताओं ने आर्थिक आधार को आरक्षण का आधार बनाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विजय झा ने आरक्षण व्यवस्था में समान अवसर और पात्रता को लेकर सवाल उठाए। वहीं सुरेश तिवारी ने कहा कि मांगों को लेकर जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में नेताओं ने समाज के लोगों से 1 सितंबर के प्रस्तावित जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार और राष्ट्रपति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, एसके सिंह, विजय झा, नागेंद्र शुक्ला, सुरेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह, तारा पाठक, मनोज श्रीवास्तव, उमेश सिंह, डॉ. नीलेश सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports