,

बराकर में चोरी कांड का खुलासा, एक लाख से अधिक के सोना-चांदी के गहने बरामद

JP Bharat Shareबराकर: वार्ड नंबर 68 के करीमडांगा इलाके में पंकज श्रीवास्तव के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद गहनों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 17 वर्षीय…

JP Bharat Share

बराकर: वार्ड नंबर 68 के करीमडांगा इलाके में पंकज श्रीवास्तव के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद गहनों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 17 वर्षीय नाबालिग को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत भेजा गया है।

बुधवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी एसीपी एमडी जावेद हुसैन के नेतृत्व में बराकर फांड़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंह महापात्र, बराकर फांड़ी प्रभारी अंजन रजक और एएसआई असीम चक्रवर्ती मौजूद रहे।

पुलिस के मुताबिक, चोरी के गहने खरीदने के आरोप में निरसा निवासी रिंटू माझी को बैगुनिया दुर्गा मंदिर के पास उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने रिंटू माझी की दुकान पर छापेमारी की। वहां से करीब 250 ग्राम चांदी और 6 से 7 ग्राम सोना बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि बरामद आभूषण चोरी की घटना से जुड़े हैं।

मामले में सामने आए 17 वर्षीय नाबालिग को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत भेजा गया है। वहीं, पुलिस चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports