निरसा: रक्षाबंधन के अवसर पर निरसा की स्कूली बच्चियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार और अंचलाधिकारी विक्रम आनंद को राखी बांधी। बच्चियों ने अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बच्चियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और भरोसा दिलाया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में प्रशासन उनके साथ खड़ा रहेगा।
रक्षाबंधन के इस आयोजन में भाई-बहन के रिश्ते के साथ प्रशासन और बच्चों के बीच विश्वास, स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
















