,

रक्षाबंधन पर डीएवी कोयला नगर में अनूठी पहल, छात्रों ने शिक्षकों और पेड़ों को बांधी राखी

JP Bharat Shareधनबाद: डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में रक्षाबंधन एवं मैत्री-संबंध की भावना को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, सम्मान, अपनत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को…

JP Bharat Share

धनबाद: डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में रक्षाबंधन एवं मैत्री-संबंध की भावना को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, सम्मान, अपनत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना रहा।

कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को राखी बांधकर सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। इसके साथ ही पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति की रक्षा का संदेश भी दिया गया।

विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि जिस तरह राखी रिश्तों की सुरक्षा का प्रतीक है, उसी तरह वे पेड़-पौधों और पर्यावरण की रक्षा के लिए भी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस पहल के जरिए रक्षाबंधन को सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश से जोड़ा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या, जूनियर विंग प्रभारी पापिया चटर्जी, संगीत शिक्षक इंद्रनील मित्रा सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों का सहयोग रहा। संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भावपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से “रिश्तों की रक्षा के साथ प्रकृति की रक्षा भी जरूरी है” का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports