, ,

dhanbad दूध के बकाया पैसे मांगने पर छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने श्रीकांत यादव को हिरासत में लिया

JP Bharat Shareधनबाद : भूली बी ब्लॉक निवासी श्रीकांत यादव पर दूध का बकाया पैसा मांगने के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर भूली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस श्रीकांत यादव को हिरासत में लेकर थाना ले गई। वहीं, श्रीकांत यादव की पत्नी और उनके पुत्र…

JP Bharat Share

धनबाद : भूली बी ब्लॉक निवासी श्रीकांत यादव पर दूध का बकाया पैसा मांगने के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर भूली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस श्रीकांत यादव को हिरासत में लेकर थाना ले गई।

वहीं, श्रीकांत यादव की पत्नी और उनके पुत्र गौतम यादव ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों का दावा है कि रिंकी चौहान के परिवार पर करीब छह महीने का दूध का पैसा बकाया था। इसी राशि की मांग करने के लिए श्रीकांत यादव उनके पिता रामस्वरूप चौहान के पास गए थे।

परिजनों के अनुसार, बकाया राशि मांगने को लेकर वहां गाली-गलौज हुई, जिसके बाद रिंकी चौहान की ओर से श्रीकांत यादव के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

श्रीकांत यादव की पत्नी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके पति ने न तो मारपीट की और न ही किसी तरह की छेड़खानी की। वहीं उनके पुत्र गौतम यादव ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports