,

dhanbad होमगार्ड बहाली: 101 से 200 तक पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन पूरा

JP Bharat Shareधनबाद : होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत शहरी गैर-तकनीकी (धनबाद) मेधा सूची के क्रमांक 101 से 200 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन गुरुवार को पूरा हो गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की…

JP Bharat Share

धनबाद : होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत शहरी गैर-तकनीकी (धनबाद) मेधा सूची के क्रमांक 101 से 200 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन गुरुवार को पूरा हो गया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच के साथ मेडिकल परीक्षण भी संपन्न कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को शहरी तकनीकी श्रेणी की मेधा सूची में क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन होगा। 31 अगस्त को क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थियों और क्रमांक 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं छूटे हुए अभ्यर्थियों को 1 सितंबर 2026 को अंतिम अवसर मिलेगा।

उपायुक्त ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से किसी भी बिचौलिए या ठग के झांसे में नहीं आने की अपील की है। पैसे लेकर काम कराने का प्रलोभन देने वालों से सावधान रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports