,

bokaro रक्षाबंधन पर ESL Steel ने प्रोजेक्ट जीविका की महिलाओं के साथ मनाया पर्व, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

JP Bharat Shareबोकारो : रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited की ओर से प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूट आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ी 25 महिला लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ESL Steel के अधिकारियों ने जूट मॉडल सेंटर…

JP Bharat Share

बोकारो : रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited की ओर से प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूट आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ी 25 महिला लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान ESL Steel के अधिकारियों ने जूट मॉडल सेंटर का दौरा किया और महिला लाभार्थियों से बातचीत कर उनके द्वारा तैयार किए जा रहे जूट उत्पादों और उत्पादन गतिविधियों का जायजा लिया। महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों, चुनौतियों और अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की योजनाओं को भी साझा किया।

ESL Steel के CEO एवं Whole-Time Director रवीश शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन विश्वास, सम्मान और मजबूत रिश्तों का पर्व है। प्रोजेक्ट जीविका के माध्यम से महिलाओं को कौशल, आत्मविश्वास और आर्थिक अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं जीविका सृजन शक्ति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की CEO बसंती देवी ने सामूहिक उद्यमिता, बेहतर बाजार संपर्क और महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को मजबूत करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक रूप से राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया। आयोजन के जरिए महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सतत आजीविका के साथ समुदाय और कंपनी के बीच मजबूत संबंधों का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports