,

dhanbad मानव अधिकार मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त आदित्य रंजन से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

JP Bharat Shareधनबाद : मानव अधिकार मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से तोपचांची प्रखंड के रोवाम उप स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं और कतरी नदी पर बने जर्जर पाठकडीह पुल की मरम्मत का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त…

JP Bharat Share

धनबाद : मानव अधिकार मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से तोपचांची प्रखंड के रोवाम उप स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं और कतरी नदी पर बने जर्जर पाठकडीह पुल की मरम्मत का मुद्दा उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पत्र सौंपकर दोनों समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। उपायुक्त आदित्य रंजन ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह मुलाकात मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तिवारी के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष राजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश महासचिव रविन्द्र तिवारी ने किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से उपायुक्त आदित्य रंजन को प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान और सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है।

मौके पर मृणाल कांत चौबे, धूरजटि प्रसाद दुबे, राजेश चौधरी, आर.पी. महतो, धनेश्वर महतो, श्रीमती प्रतिमा, कुन्तल दुबे समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports