,

jharia सुदामडीह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार युवकों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

JP Bharat Shareझरिया : सुदामडीह थाना क्षेत्र के गौरखूंटी में नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर…

JP Bharat Share

झरिया : सुदामडीह थाना क्षेत्र के गौरखूंटी में नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

पीड़िता के भाई के अनुसार, किशोरी अपनी सहेली के घर गई थी। लौटने के दौरान उसने भाई से घर ले जाने के लिए कहा। भाई ने पड़ोसी संजू रवानी से उसे घर पहुंचाने का आग्रह किया।

आरोप है कि संजू रवानी किशोरी को घर पहुंचाने के बजाय एक घर में ले गया, जहां पहले से तीन अन्य युवक मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, वहीं चारों युवकों ने किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सुदामडीह थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी से जानकारी लेने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो, सिंदरी अंचल पुलिस निरीक्षक नूतन मोदी, सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल और मामले की जानकारी ली।

पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports