, ,

dhanbad रक्षाबंधन पर विधायक रागिनी सिंह ने डीसी और एसएसपी को बांधी राखी, रिश्तों में दिखा स्नेह और सम्मान

JP Bharat Shareधनबाद : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाते हुए धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार को राखी बांधी। सबसे पहले विधायक रागिनी सिंह ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई…

JP Bharat Share

धनबाद : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाते हुए धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार को राखी बांधी।

सबसे पहले विधायक रागिनी सिंह ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात कर उन्हें भी राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान विधायक ने ईश्वर से दोनों अधिकारियों सहित सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रक्षाबंधन के मौके पर विधायक और अधिकारियों के बीच स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports