,

भर्ती सुधार यात्रा का पांचवां दिन संथाल की धरती पर देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों को किया संबोधित।

JP Bharat Shareरांची । जेपीएससी एवं जेएसएससी की भर्ती प्रक्रिया में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में भर्ती सुधार यात्रा के पांचवें दिन संथाल परगना की धरती पर पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा करते हुए छात्रों एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग…

JP Bharat Share

रांची । जेपीएससी एवं जेएसएससी की भर्ती प्रक्रिया में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में भर्ती सुधार यात्रा के पांचवें दिन संथाल परगना की धरती पर पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा करते हुए छात्रों एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कड़कती धूप के बावजूद छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। पुराना यूनिवर्सिटी, दुमका में बड़ी संख्या में छात्र जुटे। इसके बाद मुबासिल थाना होते हुए पोखरा चौक पहुंचकर सिदो-कान्हू मुर्मू को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा छात्रों को संबोधित किया गया।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। सरकार छात्रों को धोखा देने के साथ-साथ उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इसके बाद डीसी चौक पहुंचकर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष छात्रों को संबोधित किया गया और छात्र-युवाओं से मुलाकात की गई।

देर शाम अटल स्मृति बस स्टैंड, दुमका में राष्ट्रगान के साथ आज की पदयात्रा का समापन किया गया।

इस भर्ती सुधार यात्रा के दौरान छात्र नेता राजीव बास्की, अमित मंडल, राजेश प्रसाद, अमित कुमार , निरंजन मुर्मू, परमानंद सोनी, राजकिशोर यादव, मामूनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बताते चलें की यह यात्रा कल शनिवार को पाकुड़ जिला प्रवेश करेंगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports