,

dhanbad धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 50 यात्री पकड़े गए; ₹26,490 जुर्माना वसूला

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद मंडल में बिना उचित टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में धनबाद स्टेशन पर दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक विशेष मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 50…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद मंडल में बिना उचित टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में धनबाद स्टेशन पर दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक विशेष मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 50 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए सामान के साथ सफर करने वाले यात्री शामिल थे। पकड़े गए यात्रियों से कुल 26,490 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

चेकिंग के दौरान स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखने को मिली। इसके अलावा चेकिंग टीमों ने स्टेशन के साथ-साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की।

धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे उचित टिकट के साथ ही स्टेशन परिसर और ट्रेन में प्रवेश करें तथा जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है, उसी श्रेणी में यात्रा करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports