, ,

Dhanbad बलियापुर हटिया में युवक का गला रेता, हालत गंभीर; बाइक सवार हमलावर फरार

JP Bharat Shareधनबाद/बलियापुर : बलियापुर हटिया में शनिवार को बाइक सवार अज्ञात लोगों ने एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने चाकू से उसके गले पर वार किया। परिजनों के अनुसार, गुलजार…

JP Bharat Share

धनबाद/बलियापुर : बलियापुर हटिया में शनिवार को बाइक सवार अज्ञात लोगों ने एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने चाकू से उसके गले पर वार किया।

परिजनों के अनुसार, गुलजार रोज की तरह हटिया में गमछा बेचने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग उसके पास पहुंचे और अचानक चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल गुलजार को आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ हमले के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports