,

Tundi JMM की बैठक में झारखंड के अधिकारों पर जोर, मथुरा महतो ने 7 सितंबर की रैली को सफल बनाने की अपील

JP Bharat Shareटुंडी : टुंडी स्थित शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज परिसर और पूर्वी टुंडी में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और झारखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक…

JP Bharat Share

टुंडी : टुंडी स्थित शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज परिसर और पूर्वी टुंडी में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और झारखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य और यहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी मजबूती से आवाज उठाएगी।

उन्होंने खनिज एवं खनन से जुड़े राजस्व और राज्य के अधिकारों के मुद्दे पर भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि झारखंड के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी फैसले का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

बैठक के दौरान आगामी 7 सितंबर को प्रस्तावित रैली और धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। मथुरा महतो ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में झामुमो के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports