कतरास : लकड़का 6 नंबर चाणक के पास सोमवार सुबह अचानक जमीन धंसने से बड़ा गोफ बन गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मवेशी गोफ में समा गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोफ काफी गहरा है और आसपास के क्षेत्र में जमीन धंसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कराने, गोफ की भराई कराने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
खुले गोफ से इंसानों और मवेशियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।
















