धनबाद: होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत सोमवार को शहरी तकनीकी (धनबाद) वर्ग के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।
वेरिफिकेशन में मेधा सूची में क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थियों और 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थियों के दस्तावेजों एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि जो अभ्यर्थी सोमवार को वेरिफिकेशन में शामिल नहीं हो सके, उन्हें 1 सितंबर 2026 को अंतिम अवसर दिया जाएगा। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की कि बहाली प्रक्रिया के दौरान किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आएं और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर बहाली कराने या नौकरी दिलाने का दावा करता है, तो इसकी सूचना होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर दी जा सकती है।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
















