,

ranchi JPSC-JSSC मामले में भाजपा ने CBI जांच की मांग दोहराई, छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

JP Bharat Shareरांची : JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने…

JP Bharat Share

रांची : JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने कहा कि JPSC-JSSC मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को सरकार 48 घंटे के भीतर वापस ले। उन्होंने दावा किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले करीब एक हजार छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार की ओर से कराई जा रही CID जांच पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जनता को इस जांच पर भरोसा नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की आवश्यकता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार CBI जांच की अनुशंसा नहीं करती और छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए जाते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

फिलहाल JPSC-JSSC से जुड़े कथित अनियमितताओं का मुद्दा राज्य में राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। भाजपा ने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports