,

palamu पुलिस कांस्टेबल के पतरातू स्थित घर में चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने की वारदात

JP Bharat Shareपलामू : सदर थाना में तैनात पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के पतरातू स्थित आवास में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी मां घर पर मौजूद नहीं थीं और रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने पटना गई हुई थीं। बुधवार सुबह पटना से लौटने…

JP Bharat Share

पलामू : सदर थाना में तैनात पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के पतरातू स्थित आवास में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी मां घर पर मौजूद नहीं थीं और रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने पटना गई हुई थीं।

बुधवार सुबह पटना से लौटने के बाद जब उनकी मां घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर का दरवाजा खुला देखकर उन्होंने अंदर जाकर जांच की, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी की वारदात के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल घर से कितने सामान या नकदी की चोरी हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports