,

ranchi रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले, दो छोटे बच्चे गंभीर हालत में भर्ती

JP Bharat Shareरांची : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें दो बेहद कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। दोनों बच्चों की उम्र करीब पांच माह और डेढ़ माह बताई गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों का…

JP Bharat Share

रांची : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें दो बेहद कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। दोनों बच्चों की उम्र करीब पांच माह और डेढ़ माह बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों का रानी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज चल रहा है। वहीं, तीसरे संक्रमित मरीज को रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के 39 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस संक्रमण में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या लगातार तेज बुखार होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने, हाथ मिलाने से बचने और हाथों की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई है। लक्षण नजर आने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील भी की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports