,

dhanbad विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत 115 छात्राओं ने किया IIT (ISM) धनबाद का शैक्षणिक दौरा

JP Bharat Shareधनबाद : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत IIT (ISM) धनबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) बर्दवान और जामताड़ा की 115 छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्थान ने नॉलेज पार्टनर के तौर पर छात्राओं को STEM यानी विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े अध्ययन एवं करियर विकल्पों…

JP Bharat Share

धनबाद : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत IIT (ISM) धनबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) बर्दवान और जामताड़ा की 115 छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्थान ने नॉलेज पार्टनर के तौर पर छात्राओं को STEM यानी विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े अध्ययन एवं करियर विकल्पों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसके बाद विज्ञान ज्योति की नोडल कोऑर्डिनेटर प्रो. मधुलिका गुप्ता ने छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान छात्राओं का ग्रुप फोटो भी कराया गया।

शैक्षणिक सत्र में IIT (ISM) के विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जानकारी साझा की। प्रो. सिंधिया लक्ष्मी ने गणित एवं कंप्यूटिंग, प्रो. सुरेश पी. एलुमलाई ने पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग और प्रो. सुनील पुलेटिकुरती ने रसायन एवं रासायनिक जीवविज्ञान से संबंधित विषयों पर छात्राओं को जानकारी दी।

छात्राओं को विशेषज्ञों से सीधे बातचीत करने और STEM के अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान जीजेएलटी डोम में लंच की व्यवस्था भी की गई।

इसके बाद छात्राओं ने IIT (ISM) के I2H का दौरा किया। यहां उन्हें संस्थान के इनोवेशन इकोसिस्टम और तकनीकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को STEM शिक्षा और करियर के लिए प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। IIT (ISM) धनबाद का यह दौरा छात्राओं के लिए नए शैक्षणिक और करियर अवसरों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports