पटना: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार के पश्चिम चंपारण और गंडक नदी से सटे इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बाढ़ के तेज बहाव के साथ कुछ अज्ञात और असामान्य मछलियां बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचने की जानकारी सामने आई है। �
मछलियों को लेकर लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि बाढ़ के पानी के साथ आई अपरिचित या संदिग्ध मछलियों को न पकड़ें, न खरीदें, न बेचें और न ही उनका सेवन करें।
बताया जा रहा है कि बाढ़ के दौरान मछलियां अलग-अलग जलस्रोतों से बहकर दूसरे क्षेत्रों में पहुंच सकती हैं। बाढ़ के पानी में दूषित पदार्थों के संपर्क में आने के कारण ऐसी मछलियों के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी खतरा हो सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कोई अज्ञात या असामान्य मछली दिखाई देती है, तो उसके बारे में संबंधित मत्स्य विभाग या प्रशासन को जानकारी दें। फिलहाल लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
















