,

भवन प्रमंडल कार्यालय में टेंडर को लेकर बवाल, बाहरी और स्थानीय संवेदकों में मारपीट; दो हिरासत में

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को करीब ढाई करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर को लेकर बाहरी और स्थानीय संवेदकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को करीब ढाई करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर को लेकर बाहरी और स्थानीय संवेदकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, भवन प्रमंडल विभाग की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से एक संवेदक एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय संवेदकों ने बाहरी संवेदक के कार्यालय पहुंचने का विरोध किया।

स्थानीय संवेदकों का कहना है कि धनबाद के स्थानीय संवेदकों को पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में बाहरी संवेदकों को टेंडर के माध्यम से काम दिए जाने को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद और कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

मारपीट की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

जांच के लिए टीम गठित

भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि कार्यालय में विवाद और मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कार्यालय परिसर में विवाद और मारपीट किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports