,

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का 10वां दिन, पंच परगना क्षेत्र में देवेंद्र नाथ महतो ने किया जनसंपर्क

JP Bharat Shareरांची: भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों की राज्यव्यापी ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ लगातार जारी है। यात्रा के 10वें दिन बुधवार को यह अभियान पंच परगना क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान छात्र नेताओं और यात्रियों ने विभिन्न इलाकों में छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से संपर्क कर नियुक्ति प्रक्रिया में…

JP Bharat Share

रांची: भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों की राज्यव्यापी ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ लगातार जारी है। यात्रा के 10वें दिन बुधवार को यह अभियान पंच परगना क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान छात्र नेताओं और यात्रियों ने विभिन्न इलाकों में छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से संपर्क कर नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।

यात्रा की शुरुआत सिल्ली के झारखंड मोड़ स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद यात्रा बुंडू मोड़, बंता चौक, पतराहातु, सोनाहातू बाजारटांड़, जमुदाग और जाडैया चौक समेत कई स्थानों से होकर गुजरी।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पंच परगना क्षेत्र में छात्रों और आम लोगों के बीच यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार से भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पूरे राज्य में भर्ती व्यवस्था में सुधार और नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को लेकर जनजागरूकता फैलाना है। युवाओं के हित में ठोस व्यवस्था सुनिश्चित होने तक छात्रों की आवाज उठाने की बात भी उन्होंने कही।

यात्रा के दौरान के. सी. मेहता, कृष्णा महतो, जाकिर खान, वीरेंद्र महतो, कुलदीप महतो, मदन महतो, राधिका कुमारी, अनूप महतो, अनिता कुमारी, राजेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बताया गया कि गुरुवार को भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा कोल्हान क्षेत्र में प्रवेश करेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports