,

JhariaBreaking जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, आग की लपटें और धुआं उठने से मची दहशत

JP Bharat Shareझरिया/धनबाद: बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र अंतर्गत बरारी छह नंबर बस्ती के पास गुरुवार को अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। धंसाव के बाद घटनास्थल से आग की लपटें निकलने लगीं और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।…

JP Bharat Share

झरिया/धनबाद: बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र अंतर्गत बरारी छह नंबर बस्ती के पास गुरुवार को अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। धंसाव के बाद घटनास्थल से आग की लपटें निकलने लगीं और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि जमीन धंसने का दायरा आगे और बढ़ सकता है, जिससे आसपास के इलाके के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो सकता है।

लक्ष्मी कॉलोनी की सड़क पर भी खतरा

धंसान के बाद लक्ष्मी कॉलोनी जाने वाली सड़क भी खतरे की चपेट में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर धंसाव बढ़ता है तो सड़क प्रभावित हो सकती है और आवागमन बाधित होने की संभावना है। लोगों ने प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी और लगातार निगरानी की मांग की है।

कोयला चोरी के लिए सिरमुहान बनाने का आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कोयला चोरी के उद्देश्य से इलाके में कथित रूप से सिरमुहान बनाया गया था। उनके अनुसार, इससे जमीन के अंदर खोखलापन बढ़ा और धंसान की स्थिति बनी। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

लोगों ने पूरे मामले की जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मौके पर पहुंची बीसीसीएल की टीम

घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रबंधन की ओर से जमीन धंसने और आग-धुएं के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports