,

अपात्र राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई की तैयारी, नाम हटाने का दिया जा रहा मौका

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज होने लगी है। ऐसे लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी है, जिन्होंने निर्धारित पात्रता पूरी नहीं करने के बावजूद राशन कार्ड के जरिए सरकारी खाद्यान्न का लाभ लिया है। जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज होने लगी है। ऐसे लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी है, जिन्होंने निर्धारित पात्रता पूरी नहीं करने के बावजूद राशन कार्ड के जरिए सरकारी खाद्यान्न का लाभ लिया है।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर राज्य में ऐसे लाभुकों की पहचान की जा रही है। विभाग की ओर से संबंधित अपात्र कार्डधारियों के नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

राजधानी रांची में ही 36,636 अपात्र लाभुकों की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। इनमें से कई लोगों को नोटिस भी भेजा जा चुका है, जबकि अन्य चिन्हित लाभुकों के खिलाफ प्रक्रिया जारी है।

बताया जा रहा है कि वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक होने वाले लाभुकों को जिला प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। प्रशासन ऐसे लोगों से स्वयं आगे आकर राशन कार्ड से अपना नाम हटवाने की अपील कर रहा है।

वहीं, निर्धारित समय के बावजूद यदि अपात्र लाभुक अपना नाम नहीं हटवाते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे मामलों में सरकारी राशन से मिले लाभ की वसूली या जुर्माना लगाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य पात्र गरीब परिवारों तक सरकारी राशन योजना का लाभ सही तरीके से पहुंचाना और अपात्र लोगों द्वारा योजना के दुरुपयोग पर रोक लगाना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports