बिहार: विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति, गुणवत्ता और कार्यान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुख बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और कर्मियों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाया जाए, ताकि ग्रामीण स्तर पर शासन और विकास कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने और इसके बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
















