,

धनबाद की रेल समस्याओं को लेकर DRM से मिले सांसद ढुलू महतो, चार प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सांसद ढुलू महतो ने गुरुवार को धनबाद रेल मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्रा से मुलाकात की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न रेल सुविधाओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सांसद ढुलू महतो ने गुरुवार को धनबाद रेल मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्रा से मुलाकात की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न रेल सुविधाओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद ने सोनारडीह फाटक और लिलोरी स्थान फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर ROB बनने से लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

इसके अलावा सांसद ने धनबाद जंक्शन के दक्षिणी छोर के विकास, पुराना बाजार के दुकानदारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान और 2017 से बंद टुंडू हॉल्ट को दोबारा शुरू करने की मांग भी DRM के समक्ष रखी।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि इन मांगों का सीधा संबंध आम लोगों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन, रोजगार और क्षेत्र के विकास से है। लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने रेलवे अधिकारियों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए लंबित मामलों में ठोस पहल करने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि धनबाद में रेल सुविधाओं का विस्तार और वर्षों से लंबित परियोजनाओं का समाधान क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है।

सांसद की मांगों पर DRM अखिलेश मिश्रा ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कही।

अब लोगों की नजर रेलवे की आगामी कार्रवाई पर है कि इन वर्षों पुरानी मांगों को लेकर कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports