, ,

रांगामाटी राजाबस्ती के हरि मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, भव्य सजावट से सजा मंदिर

JP Bharat Shareसिंदरी: रांगामाटी राजाबस्ती स्थित हरि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष सजावट से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है। जन्माष्टमी को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।…

JP Bharat Share

सिंदरी: रांगामाटी राजाबस्ती स्थित हरि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष सजावट से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।

जन्माष्टमी को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है। शाम होते ही मंदिर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है।

पर्व को लेकर पूरे रांगामाटी राजाबस्ती क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु जन्माष्टमी के अवसर पर हरि मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports