धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड की चुरूरिया पंचायत स्थित सुंदर पहाड़ी गांव में वर्ष 1984 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
पूजा कमेटी के सदस्यों के अनुसार, यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है, जिसे नई पीढ़ी भी पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ा रही है। पूजा के साथ हर साल भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा कमेटी की ओर से स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के तहत मजिस्ट्रेट और पुलिस जवानों को तैनात किया है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।
















