,

कोडरमा घाटी में रिफाइन लदा टैंकर पलटा, तेल लूटने के लिए ग्रामीणों में मची होड़

JP Bharat Shareकोडरमा: कोडरमा घाटी में रिफाइन तेल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तेल ले जाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक मौके पर तेल ले जाने…

JP Bharat Share

कोडरमा: कोडरमा घाटी में रिफाइन तेल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तेल ले जाने के लिए लोगों में होड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक मौके पर तेल ले जाने का सिलसिला चलता रहा। लोग अपने साथ डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर पहुंचे और टैंकर से निकल रहे तेल को भरकर ले जाने लगे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तेल ले जा रहे ग्रामीण वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल टैंकर पलटने की वजह और दुर्घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कोडरमा घाटी में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुटने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports