,

गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल गतिविधियां प्रभावित, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

JP Bharat Shareधनबाद: ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में लगातार मेलों के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मैदान के बड़े हिस्से में मेला लगने से युवाओं और बच्चों का खेल अभ्यास प्रभावित होने का आरोप है। इसके विरोध में नागरिकों और खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर अभियान…

JP Bharat Share

धनबाद: ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में लगातार मेलों के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मैदान के बड़े हिस्से में मेला लगने से युवाओं और बच्चों का खेल अभ्यास प्रभावित होने का आरोप है। इसके विरोध में नागरिकों और खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग की।

खेल प्रेमियों का कहना है कि धनबाद में यह प्रमुख मैदानों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में युवा सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी के साथ रनिंग व अन्य खेलों का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा बुजुर्ग भी नियमित रूप से यहां टहलने पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बार-बार मेले के आयोजन से खेल अभ्यास में परेशानी होती है। मेला समाप्त होने के बाद मैदान में गंदगी और अन्य समस्याएं भी सामने आती हैं। खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मेलों के लिए शहर में किसी अन्य उपयुक्त मैदान की व्यवस्था की जाए।

खिलाड़ियों का यह भी कहना है कि यदि गोल्फ ग्राउंड में किसी आयोजन की अनुमति दी जाती है, तो मुख्य रनिंग ट्रैक और उसके आसपास के हिस्से को पूरी तरह खाली रखा जाए, ताकि युवाओं का अभ्यास प्रभावित न हो।

युवाओं ने उपायुक्त की उस पहल का भी समर्थन किया, जिसमें खेल गतिविधियों को बाधित न होने देने और मेलों के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशने की बात कही गई है। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान का उपयोग खेल और जनसुविधा के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रखा जाना चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports