,

पूर्वी टुंडी थाने का ग्रामीण एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अपराध और साइबर ठगी पर सख्ती के निर्देश

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना परिसर का ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस संसाधनों, कानून-व्यवस्था और आम लोगों से जुड़ी शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना परिसर का ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस संसाधनों, कानून-व्यवस्था और आम लोगों से जुड़ी शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण से हुई।

ग्रामीण एसपी ने पुलिस बल की उपलब्धता, वाहनों और थाना के बुनियादी ढांचे का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और उपलब्ध पुलिसकर्मियों का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।

क्षेत्र में चोरी, नशे की तस्करी और साइबर अपराध की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेकपोस्ट पर नियमित एवं सघन वाहन जांच के साथ रात में गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

महिला और बाल सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना की महिला हेल्पडेस्क और त्वरित रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय रखते हुए जरूरतमंद लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि थाना स्तर पर उनकी शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में अपनी समस्या रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर न्यायालय की शरण लेने की बात भी कही गई।

निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर साजिद हुसैन, पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार समेत थाना के एसआई और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports