चाईबासा में सम्पन्न हुई भर्ती सुधार यात्रा, देवेंद्र नाथ महतो बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

JP Bharat Shareचाईबासा: झारखंड में निष्पक्ष नियुक्ति और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर चल रही भर्ती सुधार यात्रा शुक्रवार को चाईबासा पहुंची। यात्रा के 12वें दिन विभिन्न कार्यक्रमों और पदयात्राओं के माध्यम से छात्र-युवाओं के बीच भर्ती व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान युवाओं में उत्साह और समर्थन…

JP Bharat Share

चाईबासा: झारखंड में निष्पक्ष नियुक्ति और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर चल रही भर्ती सुधार यात्रा शुक्रवार को चाईबासा पहुंची। यात्रा के 12वें दिन विभिन्न कार्यक्रमों और पदयात्राओं के माध्यम से छात्र-युवाओं के बीच भर्ती व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान युवाओं में उत्साह और समर्थन देखने को मिला।

यात्रा की शुरुआत चाईबासा बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद बाईपास चौक पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां से यात्रा आगे बढ़ी।

इसके बाद टाटा कॉलेज, चाईबासा के छात्रावास से छात्र-युवाओं ने पदयात्रा करते हुए तोरपा चौक तक मार्च किया। तेज धूप के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।

पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने भर्ती व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं के हित और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष नियुक्ति की मांग को मजबूती से उठाने की बात कही।

इसके बाद यात्रा चक्रधरपुर के बिरसा मुंडा चौक पहुंची, जहां देवेंद्र नाथ महतो ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्र-युवाओं से भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।

देर शाम भगत सिंह चौक से ब्लॉक चौक तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें छात्र, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन भगत सिंह चौक पर राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर छात्रों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों की भी मौजूदगी रही। आयोजकों के अनुसार, भर्ती व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में संवाद और अभियान जारी रहेगा।

अगला पड़ाव खूंटी: यात्रा के अगले चरण में शनिवार को खूंटी जिले का दौरा प्रस्तावित है। वहां छात्र-युवाओं से संवाद कर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं और मांगों को सामने रखने की बात कही गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports