बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सभी गेट खुले हैं और संयंत्र का संचालन सुचारु रूप से जारी है। रविवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा की मौजूदगी में विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
प्रशासन ने सभी गेटों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की है। प्लांट में आवागमन और संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर धरना-प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
















