,

मैथन डैम पर तेज रफ्तार का कहर, स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर

JP Bharat Shareधनबाद/मैथन: मैथन डैम के काली पहाड़ी मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जानकारी…

JP Bharat Share

धनबाद/मैथन: मैथन डैम के काली पहाड़ी मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर डैम के पास खड़ी थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही स्कॉर्पियो कथित तौर पर अनियंत्रित होकर स्विफ्ट से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पर्यटकों की भीड़ के बीच बढ़ा हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, मैथन डैम के फाटक खोले जाने के बाद इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। भीड़ के बीच कुछ वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार में बाइक और कार चलाने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।

लोगों ने पुलिस-प्रशासन से काली पहाड़ी मोड़ और डैम क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports