धनबाद: चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों पंकज यादव, सुमित और शिवाकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। खबर के अनुसार, तीनों नए आरोपियों को जेल भेजने से पहले पुलिस ने हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड भी कराई।
जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर को एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल अभिजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
















