,

शादी का झांसा देकर राजस्थान से बुलाया, फिर लूटपाट; धनबाद में गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी कराने का झांसा देकर राजस्थान से एक परिवार को धनबाद बुलाने और कथित तौर पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सपना नाम की महिला ने राजस्थान निवासी रमेश से…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी कराने का झांसा देकर राजस्थान से एक परिवार को धनबाद बुलाने और कथित तौर पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सपना नाम की महिला ने राजस्थान निवासी रमेश से संपर्क कर अपनी कथित भतीजी पूजा से शादी कराने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद रमेश अपने परिवार के साथ 7 सितंबर को बरवाअड्डा पहुंचे। यहां शादी की तैयारी के नाम पर करीब 30 हजार रुपये के कपड़े खरीदवाए गए, जिसका भुगतान रमेश ने किया। बाद में शादी कराने के बदले एक लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें रमेश ने 40 हजार रुपये ऑनलाइन दिए।

पार्टी के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूट का आरोप

आरोप है कि इसके बाद कथित दुल्हन पूजा की शादी राजस्थान से आए इकबाल नामक युवक से करा दी गई। रमेश द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पार्टी के बहाने उन्हें और उनके परिजनों को गाड़ी में बैठा लिया।

आरोप के अनुसार, रास्ते में उन्हें धमकी देकर 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महिलाओं के जेवर छीन लिए गए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, साड़ी, लहंगा, कपड़े, चूड़ी और शादी से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और इस तरह की अन्य घटनाओं में आरोपियों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports