धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र समेत झारखंड के कई जनमुद्दों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और जनहित को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम किया जा रहा है।
नितिन नबीन ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का मार्गदर्शन दिया।
रागिनी सिंह ने मुलाकात को आत्मीय और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन और अनुभव संगठन के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।
















