धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने शहरी क्षेत्र में चल रही विभिन्न निर्माणाधीन विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएनएमएमसीएच के मुख्य द्वार और सड़क निर्माण का कार्य 25 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कैथ लैब, आंगनवाड़ी केंद्र और स्किल डेवलपमेंट सेंटर से जुड़े लंबित कार्यों को भी जल्द पूरा करने को कहा।
उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को सभी योजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
















