,

कुल्टी में पेयजल संकट के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, चार दिनों से पानी की सप्लाई बाधित

JP Bharat Shareकुल्टी: आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 70 के लोको लाइन इलाके में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण बुधवार को महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते बराकर, बलतोड़िया, मनबड़िया, रामनगर समेत राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। प्रदर्शनकारी महिलाओं…

JP Bharat Share

कुल्टी: आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 70 के लोको लाइन इलाके में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण बुधवार को महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते बराकर, बलतोड़िया, मनबड़िया, रामनगर समेत राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।

प्रदर्शनकारी महिलाओं के अनुसार, लोको लाइन क्षेत्र में नगर निगम की नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होती है। स्थानीय लोग मुख्य रूप से कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स और रेलवे की पानी सप्लाई पर निर्भर हैं। दोनों जगहों से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण इलाके में जल संकट गहरा गया है।

महिलाओं ने बताया कि पानी की जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें रात में जागकर केंदुआ बाजार से पानी लाना पड़ रहा है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के छोटे बच्चों को भी पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी विधायक और पूर्व पार्षद को दी थी, लेकिन समाधान नहीं होने के बाद सड़क पर उतरना पड़ा।

इधर, कांग्रेस के युवा नेता रवि यादव ने सेल ग्रोथ वर्क्स, कुल्टी प्रबंधन से मुलाकात कर जल संकट की जानकारी दी और जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

सड़क जाम की सूचना पर कुल्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाया। पुलिस की ओर से समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports