,

IIT (ISM) धनबाद में ‘समर्थ्य 2026’ HR कॉन्क्लेव, फ्यूचर वर्कफोर्स पर हुआ मंथन

JP Bharat Shareधनबाद: IIT (ISM) धनबाद के मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ‘समर्थ्य 2026’ HR कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘फ्यूचर वर्कफोर्स 2030: बिल्डिंग एजाइल टैलेंट फॉर एन AI-पावर्ड एंड सस्टेनेबल वर्ल्ड’ रही। कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ HR प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, फैकल्टी सदस्य और…

JP Bharat Share

धनबाद: IIT (ISM) धनबाद के मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ‘समर्थ्य 2026’ HR कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘फ्यूचर वर्कफोर्स 2030: बिल्डिंग एजाइल टैलेंट फॉर एन AI-पावर्ड एंड सस्टेनेबल वर्ल्ड’ रही।

कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ HR प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, फैकल्टी सदस्य और छात्रों ने हिस्सा लिया। पैनल चर्चाओं में बदलते वर्कप्लेस, कर्मचारी कल्याण, AI और मानव सहयोग, इनोवेशन, सतत प्रदर्शन तथा भविष्य के नेतृत्व जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

पहले पैनल ‘माइनिंग द ह्यूमन इक्वेशन’ में टाइगर एनालिटिक्स, एइक्वस लिमिटेड, कोडिंगल और EY से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। दूसरे पैनल ‘रीडिफाइनिंग वर्क’ में ब्रिजस्टोन, पाइन लैब्स, प्रोटिविटी और IIT (ISM) के विशेषज्ञ शामिल हुए।

वहीं तीसरे पैनल ‘फ्यूचर-रेडी लीडरशिप’ में सेंट्रिएंट फार्मास्यूटिकल्स, जायडस, इंफोसिस, EY और IIT (ISM) के प्रतिनिधियों ने भविष्य की नेतृत्व क्षमता के साथ Gen-Z और मिलेनियल प्रतिभाओं को तैयार करने पर चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में तकनीकी ज्ञान के साथ लगातार सीखने की क्षमता, अनुकूलनशीलता, कर्मचारी कल्याण और मानवीय कौशल का बेहतर तालमेल जरूरी होगा। कार्यक्रम ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए एक उपयोगी मंच प्रदान किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports