,

धनबाद में फर्जी शादी गिरोह का खुलासा, राजस्थान के परिवार से लूटपाट; 10 आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर राजस्थान से परिवार को धनबाद बुलाने और कथित तौर पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सपना नाम की महिला ने राजस्थान निवासी रमेश से संपर्क कर…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर राजस्थान से परिवार को धनबाद बुलाने और कथित तौर पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सपना नाम की महिला ने राजस्थान निवासी रमेश से संपर्क कर अपनी कथित भतीजी पूजा से शादी कराने का प्रस्ताव दिया था। शादी की बातचीत के बाद रमेश अपने परिवार के साथ 7 सितंबर को धनबाद के बरवाअड्डा पहुंचे।

आरोप है कि शादी की तैयारी के नाम पर करीब 30 हजार रुपये के कपड़े खरीदवाए गए, जिसका भुगतान रमेश ने किया। इसके बाद शादी कराने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की मांग की गई। रमेश ने इसमें से करीब 40 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किए।

इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि कथित दुल्हन पूजा की शादी राजस्थान से आए इकबाल नामक युवक से करा दी गई। रमेश और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। आरोप के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने पार्टी के बहाने सभी को गाड़ी में बैठाया और रास्ते में धमकाकर 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महिलाओं के जेवर ले लिए।

शिकायत मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 13 मोबाइल फोन, साड़ी, लहंगा, कपड़े, चूड़ी और शादी से जुड़े अन्य सामान बरामद किए हैं।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने धनबाद या आसपास के अन्य इलाकों में इसी तरह की और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports