रांची/पटना: रांची स्थित RSS कार्यालय पर कथित पेट्रोल बम हमले के मामले में NIA ने जांच तेज कर दी है। जांच के तहत NIA की टीम ने पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में दो फ्लैटों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान एक महिला के पास से करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है। एजेंसी इस रकम के स्रोत और मामले से संभावित संबंध की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। NIA की जांच में हमले के पीछे की साजिश, आरोपियों के आपसी संपर्क और आर्थिक लेन-देन समेत अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।
















