रांची: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर देशभर में सरकारी और कुछ निजी बैंकों के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर कर्मचारियों ने करीब दो साल से लंबित इस मांग को लेकर विरोध जताया है।
हड़ताल के बाद दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगी। इससे ग्राहकों को बैंकिंग से जुड़े जरूरी कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है।
हालांकि, शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने से ग्राहकों को राहत मिलेगी। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर फाइव डे वर्किंग लागू करने की मांग दोहराई।
















