राजस्थान में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल

JP Bharat Shareराजस्थान: झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र स्थित छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह छापोली-कदंब…

JP Bharat Share

राजस्थान: झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र स्थित छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह छापोली-कदंब कुंड मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान कंक्रीट मिक्सर मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। मशीन में करंट फैलने से आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान हरिराम गुर्जर, मंगलचंद गुर्जर, कालूराम गुर्जर, पवन गुर्जर, विष्णु सैनी, सुरेंद्र सैनी, मुकेश सैनी और फतेहचंद सैनी के रूप में हुई है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने हादसे के कारणों और अपनी मांगों को लेकर घटनास्थल पर धरना शुरू कर दिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports