,

धनबाद प्रेस क्लब के मॉनसून खेल उत्सव के लोगो का अनावरण, 16-17 सितंबर को होगा आयोजन

JP Bharat Shareधनबाद: पत्रकारों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले दो दिवसीय मॉनसून खेल उत्सव के लोगो का अनावरण गुरुवार को 99 ग्रुप के मेमको मोड़ स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। लोगो का अनावरण सहायक नगर प्रशासक प्रतिभा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार…

JP Bharat Share

धनबाद: पत्रकारों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले दो दिवसीय मॉनसून खेल उत्सव के लोगो का अनावरण गुरुवार को 99 ग्रुप के मेमको मोड़ स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।

लोगो का अनावरण सहायक नगर प्रशासक प्रतिभा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक मिश्रा, धनबाद प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव झा और 99 ग्रुप के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्याम पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

इस खेल महोत्सव का आयोजन धनबाद प्रेस क्लब द्वारा किया जा रहा है, जबकि 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज इसका प्रायोजन कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद और आपसी संबंध मजबूत करने के साथ तनाव कम करने में भी सहायक हैं।

16 और 17 सितंबर को होगी प्रतियोगिता

मॉनसून खेल उत्सव का आयोजन 16 और 17 सितंबर को 99 ग्रुप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। इसमें पत्रकारों के लिए बैडमिंटन, शतरंज, लूडो और कैरम की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक पत्रकारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने किया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी, पत्रकार और 99 ग्रुप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports