,

झरिया में अनियंत्रित कार घर में घुसी, चालक वाहन छोड़कर फरार

JP Bharat Shareझरिया: शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे झरिया-भौंरा चेक पोस्ट के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसी। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके…

JP Bharat Share

झरिया: शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे झरिया-भौंरा चेक पोस्ट के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसी। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर JH10BW-9163 बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार चालक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports