सिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के घड़बड़ ब्राह्मणटोला से घड़बड़ शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया। इस सड़क के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय भवन, पैक्स भवन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिंदरी विधानसभा के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में 24 वर्षों के अंतराल के बाद चन्द्रदेव महतो सिंदरी से विधायक चुने गए थे। आज के कार्यक्रम को उनके समर्थकों ने इस राजनीतिक उपलब्धि की वर्षगांठ से भी जोड़ा।
















