,

आसनसोल के पुरुलिया ब्रिज पर हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम; लॉरी पकड़े जाने पर खत्म हुआ प्रदर्शन

JP Bharat Shareआसनसोल: डिसेरगढ़ स्थित पुरुलिया ब्रिज पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को मुआवजा देने और हादसे में शामिल वाहन को पकड़ने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सांकतोड़िया के हातिनल इलाके का युवक काम खत्म…

JP Bharat Share

आसनसोल: डिसेरगढ़ स्थित पुरुलिया ब्रिज पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को मुआवजा देने और हादसे में शामिल वाहन को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सांकतोड़िया के हातिनल इलाके का युवक काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग सड़क पर जुट गए और आवागमन रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने के साथ मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलने पर सांकतोड़िया फाड़ी पुलिस और नेतुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हादसे में शामिल बताई जा रही लॉरी को पकड़ लिया।

लॉरी पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports